हिमाचल प्रदेश

मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 Aug 2022 1:26 PM GMT
मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x

हिमाचल क्राइम न्यूज़: जिला के बंजार उपमंडल में एक मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर बंजार पुलिस थाना में व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह पिछले 2 सालों से अपने मायके में अपनी मां और बेटे के साथ रहती है। इसी मकान की दूसरी तरफ उसकी चचेरी बहन और भाई रहता है। दोनों मूक-बधिर हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि जब वह शाम के समय भ्रमण कर घर लौट रही थी तो एक ज्ञानचंद उर्फ शेर सिंह शिला निवासी मुक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

महिला ने मूक बधिर महिला के साथ हुए इस दुष्कर्म की शिकायत बंजार पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड मिला है।

Next Story