हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया पंजाब का व्यक्ति

Admin4
27 July 2023 1:11 PM GMT
पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया पंजाब का व्यक्ति
x
कांगड़ा। हिमाचल में आए दिन कई नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज़ नहीं आ रहे है। मामला जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी डाडा सीबा के अधीन पक्का भरोह का है, यहां पुलिस ने चिट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। जब पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story