हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने एक महिला को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

Admin4
26 Feb 2023 12:39 PM GMT
पुलिस ने एक महिला को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
x
कांगड़ाजिला कांगड़ा पुलिस नूरपुर की चौकी रैहन की टीम ने एक महिला को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रानो पत्नी राजू सकोह भराल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम को गुप्त सुचना मिली कि एक महिला घर में नशे का कारोबार करती है। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस की टीम ने महिला के घर में दबिश दी। दबिश के दौरान घर से 45.63 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
Next Story