हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 2 अलग-अगल मामलों चरस की खेप के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Admin4
24 Feb 2023 9:14 AM GMT
पुलिस ने 2 अलग-अगल मामलों चरस की खेप के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार
x
कुल्लू। कुल्लू जिला में पुलिस ने 2 अलग-अगल मामलों चरस की खेप के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहला मामला थाना ब्रो के तहत सामने आया है। यहां पुलिस ने चिलानला (शट्टलधार) में नाकाबंदी के दौरान एक वाहन (एचपी 92-2681) से 2.728 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान काम राज (33) पुत्र तारा चंद निवासी गांव अरसू, दिनेश कुमार (24) पुत्र तेज राम निवासी गांव सुमा और कमलेश ठाकुर (21) पुत्र चरण दास निवासी गांव बारी के रूप में की गई है।
दूसरा मामला पतलीकूहल पुलिस थाना के तहत सामने आया है। पुलिस ने खुमरती मोड़ के पास गश्त के दाैरान एक व्यक्ति के कब्जे 802 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान गिरधारी लाल (46) पुत्र लुदर चंद निवासी गांव बडेई रा ग्रां डाकघर रामन तहसील और जिला कुल्लू के रूप में की गई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
Next Story