- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पुलिस ने 1 किलो 214...
पुलिस ने 1 किलो 214 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
![पुलिस ने 1 किलो 214 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार पुलिस ने 1 किलो 214 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/27/1942557-8-15.webp)
क्राइम न्यूज़: पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी में कसोल के साथ ग्राहण नाला में पुलिस ने एक नेपाली मूल के युवक से चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने ग्राहण नाला नजदीक कसोल पुल के पास युवक से 1 किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान प्रेम मगर (22) पुत्र लाल बहादुर निवासी गांव बुदाथों जिला बागमूल (नेपाल) के रूप में हुई है।
एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस चौकी मणिकर्ण द्वारा अमल में लाई जा रही है। यह चरस किससे खरीदी थी, और आगे किसको सप्लाई की जानी थी, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।