हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 2 चरस तस्करो को किया गिरफ्तार, कार में कसोल से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी चरस

Admin Delhi 1
27 Jun 2022 8:34 AM GMT
पुलिस ने 2 चरस तस्करो को किया गिरफ्तार, कार में कसोल से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी चरस
x

हिमाचल न्यूज़: बिलासपुर में पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली पर पुलिस थाना के समीप दो युवकों को 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपी: जानकारी के अनुसार पुलिस थाना के समीप नाकाबंदी कर जब पुलिस चैकिंग कर रही थी तो उस समय एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में 2 युवक सवार थे। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उक्त युवकों के कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई।

उक्त दोनों युवक इस चरस को कसोल कुल्लू से चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story