हिमाचल प्रदेश

खड़ी कार पर गिरी पोजेरो, दो घायल

Admin4
30 Nov 2022 2:01 PM GMT
खड़ी कार पर गिरी पोजेरो, दो घायल
x
शिमला। क्षेत्र के लांगवुड के पास एक पोजेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी कार पर जा गिरी। हादसे में पोजेरो के चालक समेत दो लोगों को चोटे आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से निकलकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही की आल्टो गाड़ी में कोई नहीं बैठा था।
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू की।
Next Story