हिमाचल प्रदेश

24 सितंबर को मंडी आएंगे पीएम मोदी

Rani Sahu
9 Sep 2022 5:49 PM GMT
24 सितंबर को मंडी आएंगे पीएम मोदी
x
शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रवास का कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी 24 सितंबर को भाजयुमो की रैली में मंडी आएंगे। मंडी के पड्डल मैदान में रैली होगी। भाजयुमो की इस रैली में एक लाख युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
रैली में 40 साल से अधिक आयु के युवा नहीं होंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एम्स बिलासपुर के लोकार्पण का कार्यक्रम बनेगा और फिर वे चंबा भी आएंगे। अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा का भी जल्द कार्यक्रम तय होगा।

(उत्तम हिन्दू न्यूज)

Next Story