- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पीएम गदगद, चंबा रैली...
हिमाचल प्रदेश
पीएम गदगद, चंबा रैली में वूल फेडरेशन के चेयरमैन ने बखूबी निभाई जिम्मेदारी
Gulabi Jagat
14 Oct 2022 7:24 AM GMT

x
चंबा
वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने चंबा में प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक रैली का आयोजन करवाकर अपने कुशल प्रबंधन का लोहा मनवाते हुए संगठन की उम्मीदों को पूरा किया है। पिछले तीन-चार दिन से चंबा में प्रधानमंत्री की रैली के सफल आयोजन को लेकर त्रिलोक कपूर डेरा डाले हुए थे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रैली के सफल आयोजन को लेकर एक कुशल रणनीतिकार के तौर पर काम किया। त्रिलोक कपूर ने जिला के विभिन्न हल्कों से मंडलों को प्रधानमंत्री की रैली में लोगों को पहुंचाने के टारगेट फिक्स किए वहीं इन्हें पूरा करने के लिए लगातार स्थानीय नेताओं से भी संपर्क में रहे।
त्रिलोक कपूर के इन प्रयासों से ही चंबा में प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी भीड़ एक इतिहास बना गई। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री से भी खासे गदागद दिखे। बताते चलें कि त्रिलोक कपूर चंबा में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के प्रभारी थे। भाजपा संगठन की ओर से त्रिलोक कपूर को इस रैली के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। त्रिलोक कपूर ने इस दायित्व को बखूबी निभाते हुए चंबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली आयोजित करवाने में अहम रोल अदा किया है। बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल रैली में लोगों की भीड़ जुटाने के अलावा अन्य प्रबंधों की रणनीति काफी सार्थक साबित हुई है।
Next Story