- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अधूरे AIIMS का उद्घाटन...
हिमाचल प्रदेश
अधूरे AIIMS का उद्घाटन कर जनता को मूर्ख नहीं बना सकते PM, फिर 1500 करोड़ का कर्ज ले रही सरकार
Gulabi Jagat
2 Aug 2022 10:42 AM GMT

x
शिमला, 02 अगस्त : हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार 1500 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। सरकार चुनावी वर्ष में होर्डिंग से पब्लिसिटी करने पर करोड़ों खर्च कर रही है।
वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने को लेकर भाजपा हल्ला बोलती रही है। लेकिन आज जयराम ठाकुर सरकार के दौरान पांच साल में 71 हजार करोड़ हो जाएगा। इस हिसाब से जयराम सरकार ने अभी तक अपने कार्यकाल में 25 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। ये कर्ज कर्मचारियों को सरकारी पैसा रैलियों व विज्ञापन के होर्डिंग पर खर्च किया जा रहा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष व कांग्रेस के नेता राम लाल ठाकुर ने यह आरोप शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जल शक्ति विभाग ने जगह जगह पानी की पाइप तो लगा दी है लेकिन उसमें पानी नहीं है। पाइप खरीद के लिए ठेकेदारों को 30 -30 करोड़ एडवांस में दे दिया। भाजपा पहली ऐसी सरकार है जो ठेकेदारों को एडवांस पेमेंट दे रही है।
उन्होंने कहा कि माता नैना देवी ट्रस्ट के पैसे का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। जय राम ठाकुर सरकार ने पांच साल में काम कुछ नहीं किया है। अब प्रधानमंत्री आधे- अधूरे एम्स का उद्घाटन करने के लिए बिलासपुर आ रहे है। चुनाव से पहले ऐसे उद्घाटन कर प्रधानमंत्री हिमाचल की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। पिछले चुनावों में 69 नेशनल हाईवे भी जुमला साबित हुए है। जनता अब मुर्ख बनने वाली नहीं हैं।

Gulabi Jagat
Next Story