हिमाचल प्रदेश

शूलिनी मेले की अंतिम संध्या में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर ने जमाया रंग

Shantanu Roy
26 Jun 2023 9:17 AM GMT
शूलिनी मेले की अंतिम संध्या में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर ने जमाया रंग
x
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या के साथ ही मेला संपन्न हो गया। तीसरी संध्या में मुख्य कलाकार पार्श्व गायक नीरज श्रीधर रहे। उन्होंने फिल्मों के गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम संध्या की शुरूआत 4 बजे से हो गई। इस दौरान पहाड़ी कलाकारों, स्कूलों के डांस ग्रुप व उभरते कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान दिल्ली के सैंड आर्टिस्ट ग्रुप ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शीशे पर विभिन्न कलाकृतियां उकेरीं। मां शूलिनी मेले की थीम पर बनाई गई कलाकृति ने सभी को मोहित कर दिया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति की खूब सराहना की। इसके बाद गायक रजत कुमार ने गानों व कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकार मन्नत नूर ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। नीरज श्रीधर ने रात को 10 बजे के बाद मंच संभाला। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने द्वारा गाए गानों को गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंतिम संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि रहे। राज्यपाल को मेला समिति की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल व जिला प्रशासन ने सम्मानित किया।
Next Story