हिमाचल प्रदेश

होटल संचालक पर तान दी पिस्टल

Admin Delhi 1
30 May 2023 11:47 AM IST
होटल संचालक पर तान दी पिस्टल
x

मंडी न्यूज़: कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक शख्स ने पिस्तौल तान दी और होटल संचालक को होटल बंद करने की धमकी दी. इस मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है.

बोहन निवासी राजेश गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ज्वालामुखी के एक व्यक्ति से वर्ष 2021 में लीज पर होटल लिया था. वह समय पर होटल का किराया दे रहा था। उन्होंने होटल मालिक से पर्यटन की एनओसी व अन्य दस्तावेज मांगे थे जो उन्हें नहीं दिए गए। जिसके चलते उसने पिछले महीने होटल का किराया नहीं दिया था।

मालिक ने 26 मई को होटल बंद कर दिया था। इसके बाद बीती रात दोनों होटल में मौजूद थे, इस दौरान उसने पिस्टल दिखाकर धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने ज्वालामुखी थाने जाकर होटल मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Next Story