हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत

Gulabi Jagat
15 Jan 2023 4:21 PM GMT
खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत
x
संगड़ाह, 15 जनवरी : उपमंडल राजगढ़ में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा आया है। जिसमें दो की मौत जबकि दो अन्य घायल हुए है। जानकारी के अनुसार हादसा रात एक बजे का बताया जा रहा है।
पिकअप (HP16C-0228) का चालक परवाणु से क्लयोपाब की तरफ आ रहा था। इसी दौरान क्रशर प्वाइंट के नजदीक शिलाबाग पहुंचते ही पिकअप खाई में जा गिरी। पिकअप में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौत व दो अन्य घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में देखते हुए दोनों को शिमला आईजीएमसी रैफर किया गया है।
वहीं मृतकों की पहचान भूपेन्द्र ठाकुर (27) पुत्र तारा सिंह, आदर्श ठाकुर पुत्र स्वर्गीय मोहर सिंह ग्राम क्लयोपाब के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सुरेश कुमार (35) पुत्र रोशन लाल, जितेंद्र ठाकुर (29) पुत्र तारा सिंह ग्राम क्लयोपाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी राजगढ़ रोशन लाल ने की है।
Next Story