- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- चंद्रा नदी में डूबा...

x
लाहौल। जिला लाहौल-स्पीति के चंद्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गोताखोरों ने देररात बारिश के बीच सर्च ऑपरेशन चलाते हुए उसका शव बरामद किया। मृतक की पहचान शुखु मरांडी पुत्र सुफल मरांडी निवासी दुमका, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कोकसर पंचायत के स्थानीय राफ्ट संचालकों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय युवकों ने अंधेरे में टोर्च की रोशनी में देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। मामले की पुष्टि एसपी मानव वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story