हिमाचल प्रदेश

दशहरा मेले में भिड़े लोग, मारपीट और चाकू से हमले की शिकायतें

Admindelhi1
22 Oct 2026 10:05 AM IST
दशहरा मेले में भिड़े लोग, मारपीट और चाकू से हमले की शिकायतें
x
माजरा-सैनवाला के दशहरा मेलों में मारपीट की घटनाएं, दो केस दर्ज

नाहन: सिरमौर जिला में दशहरे मेले में मारपीट और चाकू बाजी के मामले दर्ज हुए हैं। 20 अक्टूबर को पुलिस थाना माजरा में मोसिन पुत्र युसुफ अली गांव किरतपुर डा. पुरुवाला कांसिपुर, तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार बीते बुधवार को जब वह अपने दोस्त के साथ माजरा में दशहरे का मेला देखने जा रहा था तो अनिस, वासिम व नासिर नामक व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि वासिम ने उस पर चाकू से हमला किया जबकि अनिस और नासिर ने लात-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत कर जांच जारी है।

20 अक्टूबर को पुलिस थाना माजरा में अन्नु बेगम पुत्री हुसनदीन निवासी गांव व डा. मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब की शिकायत पर दूसरा मामला दर्ज हुआ। शिकायत के अनुसार वह अपने भाई अनीश मोहम्मद के साथ सैनवाला में दशहरा मेला देखने गई थी। वहां 3 लड़के मौसीन, सोहब व बिल्ला उसके पास आए और उनमें से मौसीन नामक लड़के ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जब भाई अनीश मोहम्मद ने रोकने की कोशिश की तो मोसिन ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी व चाकू से वार किया। दोनों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस मामलों की जाँच कर रही है

Next Story