- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस के सत्ता में...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस के सत्ता में आते ही निपटाएंगे पेंशनर्ज मामले: कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा
Admin Delhi 1
10 Jun 2022 4:48 PM IST

x
शिमला: कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने परिवहन निगम कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से उनके देय भत्ते, ओवरटाइम और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन जारी न करने की आलोचना की है। कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के सभी हितों को फिर से बहाल करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को गत दिन अपनी मांगों के समर्थन में सचिवालय जाने से रोकना संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। छाजटा ने कहा है कि कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय को सहन नहीं करेगी।
Next Story





