हिमाचल प्रदेश

खरीद केंद्रों से 685 किसानों को 6.06 करोड़ का भुगतान जारी, किसानों से खरीदी 2862 एमटी गेहूं

Gulabi Jagat
29 May 2023 12:25 PM GMT
खरीद केंद्रों से 685 किसानों को 6.06 करोड़ का भुगतान जारी, किसानों से खरीदी 2862 एमटी गेहूं
x
शिमला
प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीद के लिए बनाए गए केंद्रों में 28 मई तक किसानों से 2862 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई। गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 685 किसानों को 6.06 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 10 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र गेहंू की फसल की खरीद के लिए दस अप्रैल से खोल दिए गए हैं। किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहूं की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा।
प्रदेश भर में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए 28 मई तक 1396 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। रविवार शाम तक 1149 किसानों को टोकन नंबर जारी किए गए हैं। गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, कालाअंब, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। इस मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं फसल की जा रही है। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।
Next Story