- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी में पैराग्लाइडिंग...
हिमाचल प्रदेश
मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा, ऑस्ट्रियाई पर्यटक घायल
Kiran dewangan
2 Nov 2026 2:45 PM IST

x
मंडी जिले के गुमा (छानंग) इलाके में एक ऑस्ट्रियाई पर्यटक का पैराग्लाइडर लगभग 500 फीट नीचे खेतों में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान ऑस्ट्रिया के नागरिक निकोलस थॉमस के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हवा में अचानक पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे खेतों में जा गिरा।
स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पर्यटक को वहां से निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए जोगिंदरनगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थॉमस के पैरों, पीठ और कंधे पर चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
Next Story





