- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Paonta: स्कॉर्पियो...
हिमाचल प्रदेश
Paonta: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी एक की मौत दो घायल
Tara Tandi
8 Dec 2024 12:42 PM IST

x
Nahan नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर बरातियों की स्कॉर्पियो गाड़ी के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मोहन नेगी पुत्न रमेश चंद निवासी शिलाई के रूप में हुई है।
हादसे में घायल एक व्यक्ति का मेडिकल कालेज नाहन में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा कफोटा के समीप पेश आया हैं। बताया जा रहा है कि शिलाई गांव से एक बरात मस्तभोज के माशू चयोग गांव गई हुई थी। लौटते वक्त बरात में शामिल एक स्कॉर्पियो गाड़ी शिल्ला गांव के समीप शिंबलधार में अनियंत्रित होकर खाई में समा गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकित्रत हुए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को रेफर किया गया। इनमें मोहन नेगी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोहन लाल को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। उधर, थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने हादसे की पुष्टि है।
TagsPaonta स्कॉर्पियो गहरी खाईगिरी एक मौत दो घायलPaonta Scorpio fell into a deep ditchone dead and two injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





