- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पांवटा साहिब-शिलाई...
हिमाचल प्रदेश
पांवटा साहिब-शिलाई NH-707 भूस्खलन से बंद, पांवटा साहिब से 40 पंचायतों का संपर्क कटा
Shantanu Roy
20 Nov 2022 9:30 AM GMT

x
बड़ी खबर
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे 707 हेवणा के पास भूस्खलन होने से पूर्ण रूप से बंद हो गया है। जिस कारण गिरिपार क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों का पांवटा साहिब से संपर्क कट गया है। नैशनल हाईवे को बहाल करने के लिए कंपनी ने मशीनें लगा दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे 707 का 1350 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चला हुआ है। बताया जा रहा है कि सतौन से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर हेवणा के पास संबंधित कंपनी ने सड़क चोड़ी करने के लिए पोकलेन मशीन से खुदाई का काम चलाया हुआ है। शनिवार दिन में करीब 11 बजे खुदाई के दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिस कारण पहाड़ी से पत्थर व भारी मात्रा में मिट्टी सड़क पर आ गई तथा सड़क पूरी तरह से बंद हो गई।
बताया जा रहा है कि दिन में 11 बजे के बाद गाड़ियां व बसे दोनों तरफ फंस गईं हैं तथा लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। नेशनल हाइवे बंद होने के बाद प्रशासन ने संबंधित कंपनी को और मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं तथा कंपनी की 3-4 पोकलेन सड़क खोलने में जुट गईं हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तक नैशनल हाईवे यातायात के लिए खोलने की संभावना है। खबर लिखे जाने तक सड़क को खोलने का काम चला हुआ था। उधर, इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजैक्ट डायरेक्टर विवेक पंचाल ने बताया कि काम करते समय हेवणा के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया है, जिस कारण नैशनल हाईवे बंद हुआ है। संबंधित कंपनी को पोकलेन मशीनें लगाकर नैशनल हाईवे को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story