हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रधान की सांप के काटने से हुई मौत

Admin Delhi 1
26 Sept 2022 11:14 AM IST
पंचायत प्रधान की सांप के काटने से हुई मौत
x

शिमला: कसौली के काबकला पंचायत की प्रधान तारा देवी की सांप के काटने से मौत हो गई है। घटना उस समय पेश आई जब वह रसोई में काम कर रही थी कि अचानक उन्हें सांप ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने तारा देवी को मृत घोषित कर दिया।

प्रधान के निधन से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। तारा देवी के दो बच्चे है। एक बेटा सातवीं कक्षा में पढता है वही बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। जबकि मृतिका के पति जोहड़जी में फर्नीचर की दुकान करता है।

Next Story