हिमाचल प्रदेश

सैंज नाला के पास दर्दनाक सडक़ हादसा

Gulabi Jagat
12 Jan 2023 11:06 AM GMT
सैंज नाला के पास दर्दनाक सडक़ हादसा
x
रामपुर बुशहर। कुमारसैन थाना के अंतर्गत गुरुवार को सैंज में एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए, जिनका इलाज सीएच कुमारसैन में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह एनएच 305 पर सैंज-लुहरी सडक़ पर सैंज नाला में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा, निचार जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह निवासी शगारचा को चोटें आईं हैं। घायलों को उपचार हेतु सी एच कुमारसैन ले जाया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु सी एच कुमारसैन ले जाया गया।
Next Story