हिमाचल प्रदेश

गरीब मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
20 Sep 2022 1:27 PM GMT
गरीब मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
x

पांवटा साहिब: देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गरीब मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। मालवा कॉटन के समीप हुए हादसे के घायल सुदामा प्रसाद को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया, लेकिन बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय सुदामा प्रसाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक किराए के कमरे से खाना खाने के बाद हाईवे पर पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वो पुलिया के नीचे गिर गया। हैड इंजरी होने की वजह से सुदामा प्रसाद की मौत हो गई। वो बहरहाल में एक जूता फैक्टरी में काम करता था।

मृतक के बेटे रंजीत कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में पिता ने नाहन मेडिकल काॅलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। रंजीत कुमार का कहना था कि वो खाना खाने के बाद घर से निकले थे।

Next Story