हिमाचल प्रदेश

पद्मश्री नेकराम बोले, किसानों को प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी

Gulabi Jagat
31 July 2023 11:26 AM GMT
पद्मश्री नेकराम बोले, किसानों को प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी
x
सुंदरनगर: अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में कृषि व पशु सखियों को हिमाचल प्रदेश राज्य आजाविका मिशन द्वारा प्रायोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में चौथे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिमला और मंडी की 40 कृषि व पशु सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोषक अनाजों का उत्पादन, उनसे बनने वाले व्यंजन तथा खाद्य सुरक्षा और विपणन की जानकारी दी गई। विपणन की जानकारी के लिए महिलाओं को आटा मिल का भ्रमण भी करवाया गया। महिलाओं को मोटे अनाज के लिए ‘दिव्य हिमाचल एक्सिलेंस अवार्ड-2023’ से सम्मानित व पद्मश्री विजेता नेकराम ने भी प्रशिक्षित किया।
नेकराम शर्मा ने बताया कि अनाज को पकाने से पहले कूटकर या मशीन से इनका छिलका निकालना पड़ता है, लेकिन रागी के दानों को सीधा पकाकर या आटा बनाकर पकवान बनाए जा सकते हैं। विभागीय अधिकारी भी किसानों को अधिक से अधिक इसकी पैदावार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। असंतुलित भोजन से उत्पन्न बीमारियों से निदान पाने के लिए किसान वर्ग को मोटे अनाज की पैदावार के लिए प्रेरित तथा प्रशिक्षित होना होगा। उन्होंने बताया कि मोटा अनाज किसी भी जलवायु में पैदा हो जाता है। यह वर्षा आधारित खेती के लिए यह उपयुक्त फसल है। अधिक वर्षा बाले क्षेत्रों में खेतों से पानी की निकासी का पूर्ण प्रबंध होना आवश्यक है। इसकी खेती करने के लिए ज्यादा खाद और कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं होती है।
Next Story