हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के इस जिले में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, तापमान 44 डिग्री पार

Admin2
16 May 2022 5:44 AM GMT
हिमाचल के इस जिले में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, तापमान 44 डिग्री पार
x
प्रचंड गर्मी में खुद को महफूज रखने की अपील

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हैरत भरा न्यूनतम तापमान का आंकड़ा रहा जो 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से जारी प्रचंड गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते क्रम में देखा जा रहा है।शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 24 घंटों में 1.9 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाते हुए 21.5 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक जिला वासियों को गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही। इन परिस्थितियों के बीच यदि जिला का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। रविवार को जिला भर में दिन भर लोगों को घरों में दुबक ने पर मजबूर होना पड़ा। तेज गर्म लू के थपेड़ों के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को जिला का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले करीब 1 सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। दूसरी तरफ डीसी राघव शर्मा ने जिला वासियों से पहले ही जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक प्रचंड गर्मी में खुद को महफूज रखने की अपील की है।


Next Story