हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र में सुक्खू सरकार को घेरेगा विपक्ष

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 10:11 AM IST
मानसून सत्र में सुक्खू सरकार को घेरेगा विपक्ष
x
हिमाचल बीजेपी विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति

शिमला: हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मानसून सत्र के 14 दिन पहले विधायक दल की मीटिंग बुलाई। इसमें सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। लोकसभा चुनाव से पहले और आपदा के बीच हो रहे सत्र में विपक्ष का आक्रामक रुख रहेगा।

हालांकि यह बैठक दोपहर बाद शिमला में हुई बारिश के कारण निर्धारित समय से 2 घंटा देरी से शुरू हुई है। इसमें मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा पूछे जाने वाले सवालों को लेकर चर्चा की गई। सभी विधायकों ने अपने-अपने चुनाव क्षेत्र की समस्याएं मीटिंग में रखी।

प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा के बीच हो रहे मानसून सत्र के इस बार खूब हंगामेदार रहने के आसार है। BJP, सत्तापक्ष पर आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में देरी और राहत राशि देने में भाई-भतीजावाद के आरोप लगाती रही है।

प्रदेश में भारी बारिश के कारण अभी भी 140 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी है। इससे शिमला, कुल्लू और मंडी में सेब, टमाटर, मटर के अलावा किसानों की दूसरी फसलें भी मंडियों तक पहुंचाने से पहले ही खराब हुई है। प्रदेश की अफसरशाही के खिलाफ निरंतर पत्र बम सामने आ रहे हैं और अफसरों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे है। मगर, किसी भी पत्र की सरकार ने अब तक जांच नहीं करवाई।

Next Story