- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुल्लू में चलती कार पर...
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू में चलती कार पर पत्थर गिरने से एक की मौत, तीन घायल
Shantanu Roy
16 July 2022 9:46 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद एक चलती कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर निरमंड तहसील के बागीपुल में हुई।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सोलन जिले के देवानंद के तौर पर की गयी है जबकि हादसे में संजीव कुमार, दीपक कुमार और अक्षय कुमार को चोटें आयी हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shantanu Roy
Next Story