हिमाचल प्रदेश

रामपुर उपमंडल में एक पिकअप के खाई में गिरने से एक की हुई मौत

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 12:44 PM GMT
रामपुर उपमंडल में एक पिकअप के खाई में गिरने से एक की हुई मौत
x

शिमला न्यूज़: रामपुर उपमंडल में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वीरवार रात 10 बजे हुए इस हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हैं। हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विनोद पुत्र शालीग राम के रूप में हुई है और वह रामपुर के गांव बशेहरी का रहने वाला था। घायलों में रामपुर निवासी राजवंत और चालक दलीप सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार (HP 06 B 2603) थांटी ल्हासा सड़क पर असंतुलित होने के बाद लगभग 40 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Story