- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- गुप्त सुचना के आधार पर...
हिमाचल प्रदेश
गुप्त सुचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक
Admin4
20 Sept 2023 6:39 PM IST

x
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन नशा तस्करी के कई मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। तो वहीं अब ताज़ा मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना नूरपुर के तहत आने वाले जसूर कस्बे का है।
जहां पुलिस ने दो युवकों को 6.30 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय नितिन निवासी बदुही, नूरपुर और 34 वर्षीय सुनील निवासी बड़ी, फतेहपुर है।
बात दें कि पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ गुप्त सुचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इनकी तलाशी ली और इनके कब्जे से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी विशाल वर्मा में मामले की पुष्टि की है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़गुप्त सुचनाचिट्टेगिरफ्तारदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





