हिमाचल प्रदेश

13 अगस्त को यूनियन ने एनपीएस की रैली का किया समर्थन, ओपीएस को प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी

Sarita
12 Aug 2022 8:51 AM IST
On August 13, the union supported the rally of NPS, the electricity workers will demonstrate to the OPS
x

फाइल फोटो 

राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने ओल्ड पेंशन बहाली पर 13 अगस्त को आयोजित हो रही रैली का समर्थन किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने ओल्ड पेंशन बहाली पर 13 अगस्त को आयोजित हो रही रैली का समर्थन किया है। बिजली बोर्ड कर्मचारी एनपीएस कर्मचारी संगठन के साथ मिलकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। बिजली बोर्ड यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने कहा कि प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए तमाम कर्मचारी सहमत हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम को खत्म किया जाना चाहिए और इसकी जगह ओपीएस को बहाल करना चाहिए। प्रदेश सरकार इस संबंध में फैसला नहीं ले पा रही है। इसके विरोध में तमाम कर्मचारियों ने प्रदर्शन का फैसला किया है और एनपीएस के बैनर तले बिजली बोर्ड कर्मचारी भी प्रदर्शन करेंगे। विधानसभा के बाहर यह प्रदर्शन होगा।

Next Story