हिमाचल प्रदेश

Nurpur: गाड़ी से बरामद हुआ शराब का जखीरा

Sanjna Verma
3 July 2024 8:14 PM IST
Nurpur: गाड़ी से बरामद हुआ शराब का जखीरा
x
Noorpur नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रैहन की संयुक्त टीम ने बुधवार को सकरी रोड पर वन विभाग के कार्यालय के पास एक कार से 18 पेटी देसी शराब बरामद की। कार को पलविंद्र सिंह चला रहा था, जबकि साथ में दलजीत सिंह बैठा हुआ था। दोनों छत्र जोगियां के निवासी हैं। Police ने गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि शराब के साथ गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story