- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पिर्थीपुर में नंबरदार...
हिमाचल प्रदेश
पिर्थीपुर में नंबरदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Shantanu Roy
22 Jan 2023 12:24 PM GMT

x
बड़ी खबर
गंगथ। गंगथ पंचायत के गांव पिर्थीपुर निवासी नंबरदार काहन सिंह भडवाल (66) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों से पता चला है कि नंबरदार काहन सिंह पिछले कुछ अरसे से शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था, जिससे परेशान होकर गत दिवस शुक्रवार को उसने बंदूक से कनपटी में गोली मार ली। घटना का पता चलने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल ले गए मगर काहन सिंह की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उक्त घटना की गंगथ पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पुष्टि की है।
Next Story