हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बेरोजगारों की संख्या 40 हजार के पार

Admin Delhi 1
20 April 2023 12:03 PM GMT
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बेरोजगारों की संख्या 40 हजार के पार
x

कुल्लू न्यूज़: जिला सोलन में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजगार प्राप्त करने वालों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही बेरोजगारों की संख्या की तुलना में नगण्य है। जिला रोजगार कार्यालय सोलन में रोजगार पाने वाले बेरोजगारों की संख्या देखें तो विभिन्न श्रेणी के 40 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं। हालांकि सरकार हर साल हजारों युवाओं को रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

हर साल बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है और आने वाले समय के लिए यह चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन में 48646 बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिसमें 26536 पुरुष और 22110 महिलाएं शामिल हैं। इसमें दसवीं से नीचे के 2769, दसवीं के 12313, दस प्लस टू पास 24745, स्नातक 6438, स्नातकोत्तर 3361 शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 में जिला रोजगार कार्यालय में 10587 बेरोजगार पंजीकृत थे, जबकि वर्ष 2021- 22,15613 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वर्ष 2022-23 में 12257 का पंजीयन किया गया है। बता दें कि पिछले साल विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू और मिनी जॉब फेयर का आयोजन किया जाता है. वर्ष 2022-23 में 17 कैंपस साक्षात्कार एवं मिनी जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें 774 अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया।

Next Story