- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अब 60 रुपए की बजाए 70...
हिमाचल प्रदेश
अब 60 रुपए की बजाए 70 रुपए में बिक रहा एक पीस, गर्मियां बढ़ते ही कच्चा नारियल महंगा
Gulabi Jagat
23 May 2023 11:26 AM GMT

x
हमीरपुर: गर्मियां बढऩे के साथ ही कर्नाटक से हिमाचल की मंडियों में पहुंच रहे कच्चे नारियल के दामों में इजाफा हो गया है। काफी लंबे समय तक दुकानों में 60 रुपए बिकने वाला कच्चा नारियल अब 70 रुपए का हो गया है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि आगामी समय में इसके दामों में और इजाफा हो जाएगा। कर्नाटक से सब्जी मंडियों में पहुंच रहे कच्चे नारियल के दाम बढऩे के साथ ही दुकानों व रेहडिय़ों पर इसके दाम बढऩा स्वभाविक है। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडियों से दुकानदारों को नारियल अब 60 रुपए प्रति पीस के हिसाब से मिल रहा है। हालांकि पहले मंडियों से यह 55 रुपए मिल रहा था। इसके दामों में इजाफा होने के बाद अब दुकानों व रेहडिय़ों पर इसके दाम 60 से बढक़र 70 रुपए हो गए हैं।
नारियल के दाम जरूर बढ़े हैं लेकिन नारियल पानी पीने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अनुमानित आंकड़े के अनुसार हमीरपुर जिला में ही एक दिन में लगभग चार हजार नारियल बिक रहा है। यदि बात प्रदेश भर की करें तो इसका आंकड़ा काफी अधिक होगा। जिन जिला में तापमान काफी अधिक है वहां पर इसकी विक्री भी ज्यादा होगी।
40 डिग्री पर तपा हमीरपुर
हमीरपुर जिला में सोमवार को अब तक का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया। जिला का तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया है। दोपहर को कामकाज के लिए निकले लोग छांव ढूंढते नजर आए।
Tagsकच्चा नारियल महंगागर्मियां बढ़ते ही कच्चा नारियल महंगाआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story