हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी पर 8 वर्षों में 8 आरोप भी नहीं लगे : अनुराग ठाकुर

Shantanu Roy
10 Nov 2022 9:12 AM GMT
पीएम मोदी पर 8 वर्षों में 8 आरोप भी नहीं लगे : अनुराग ठाकुर
x
बड़ी खबर
सुजानपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसी सुजानपुर चौगान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पहले 2014 में ऐतिहासिक रैली की थी और देश को मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व व विश्व का सबसे बड़ा नेता मिला था। उन्होंने कहा कि इसी सुजानपुर के मैदान से मोदी ने 8 साल पहले देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की कसम खाई थी और आज मोदी सरकार के 8 वर्षों का कार्यकाल हो गया लेकिन इन 8 वर्षों में मोदी सरकार पर 8 आरोप नहीं लगे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी चौगान में मोदी ने वन रैंक-वन पैंशन देने का ऐलान किया था और आज वह पूर्व सैनिकों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदे 2014 में किए थे, उन्हें पूरा किया। आज अयोध्या में राम मंदिर का काम भी मोदी द्वारा करवाया जा रहा है, किसानों को हर साल 6 हजार रुपए उनके खाते में मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही तो उसने हिमाचल के विकास को रोके रखा था। अनुराग ने कहा कि मोदी ने हिमाचल के विकास को डबल रफ्तार से आगे बढ़ाया है। इसलिए जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
Next Story