हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी में एसटी मोर्चा का कोई भी जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुआ: विपन नैहरिया

Admin Delhi 1
17 April 2022 12:01 PM GMT
आम आदमी पार्टी में एसटी मोर्चा का कोई भी जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुआ: विपन नैहरिया
x

धर्मशाला न्यूज़: भाजपा जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के मोर्चा प्रभारी विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि एसटी मोर्चा का कोई भी जिलाध्यक्ष आप में शामिल नही हुआ है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं द्वारा बीते दिन मीडिया में दिए गए बयान में मोर्चा के एक जिलाध्यक्ष के आप में शामिल होने की बात कही गई थी जो पूरी तरह से झूठी और निराधार है। रविवार को यहां जारी एक प्रेस बयान में प्रदेश भाजपा जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के मोर्चा प्रभारी विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि आप द्वारा आए दिन भ्रामक और झूठा प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा या इससे जुड़े मोर्चाें के पदाधिकारी आप में शामिल हो रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि आप में कोई भी एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष शामिल नही हुआ है।

उन्होंने कहा कि जहां तक एसटी मोर्चा के संगठानात्मक जिला अध्यक्षों की बात है तो कांगड़ा जिला के अध्यक्ष श्याम बरसैण हैं जिन्होंने आप को ज्वाइन नहीं किया है। इसी तरह पालमपुर जिला के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह हैं, नुरपुर जिला के अमित शर्मा जबकि चम्बा जिला के पवन कौशल अध्यक्ष हैं। नैहरिया ने कहा कि इन चारों में से किसी ने भी आप को ज्वाइन नही किया है। उन्होंने कहा कि आप के नेता झूठा और आधारहीन प्रचार करने के लिए घटिया हरकतों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि आप का प्रदेश में कोई वजूद नही है। यही बजह है कि अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता झूठ का सहारा ले रहे हैं।

Next Story