- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ऊना में कार से नीलगाय...
हिमाचल प्रदेश
ऊना में कार से नीलगाय टकरा गई टक्कर से अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप टकराई, दो घायल
Tara Tandi
22 April 2024 11:03 AM GMT
![ऊना में कार से नीलगाय टकरा गई टक्कर से अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप टकराई, दो घायल ऊना में कार से नीलगाय टकरा गई टक्कर से अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप टकराई, दो घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/22/3683152-tara.webp)
x
शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बरनोह में एक नील गाय कार से टकरा गई। नील गाय के टकराने के बाद कार अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत पूरी तरह से उड़ गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया है। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संग घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार चालक मनप्रीत सिंह व उनका साथी घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से कार चालक मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Tagsऊना में कारनीलगाय टकरागई टक्करअंनियंत्रित होकरसड़क किनारे खड़ेपिकअप टकराईदो घायलCar collided with Nilgai in Unawent out of controlparked on roadsidepickup collidedtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story