हिमाचल प्रदेश

कोकीन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन की हुई मौत

Admin Delhi 1
19 July 2022 10:18 AM GMT
कोकीन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन की हुई मौत
x

कुल्लू न्यूज़: जनपद में कोकीन के साथ गिरफ्तार विदेशी नागरिक डेविड की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उक्त विदेशी नागरिक न्यायिक हिरासत में चल रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। बीमारी की हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। तबीयत में सुधार न होने के चलते 18 जुलाई को उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुल्लू पुलिस की एक टीम ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा चेक पोस्ट पर एक वॉल्वो बस में नाइजीरियन मूल के नागरिक डेविड निवासी 17-2 स्ट्रीट लागोस नाइजीरिया को 1.88 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।

Next Story