- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- घंटों बंद रहा NH-5....

x
रिकांगपिओ, 26 जनवरी : पिछले दो दिन जिला में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन गिरना शुरू हो गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। वीरवार सुबह पूह उपमंडल में टिंकू नाला के पास एनएच-5 पर अचानक हिमस्खलन होने से एनएच- 5 कई घंटे अवरुद्ध रहा। हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की मशीनरी व जवान टिंकू नाला की ओर रवाना हुए।
टिंकू नाला में हिमस्खलन
सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार ने कहा कि वीरवार सुबह टिंकू नाला में अचानक हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही तुरंत मशीनरी भेजी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पहले वन वे ट्रैफिक बहाल किया गया।
उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ बजे मार्ग से हिमस्खलन को हटा कर डब्बल ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाली के साथ सुबह से अवरुद्ध मार्ग में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही है इस हिमस्खलन से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

Gulabi Jagat
Next Story