हिमाचल प्रदेश

मकान गिरने से मलबे में दबे नेपाली, एक की मौत

Shreya
10 Aug 2023 11:15 AM IST
मकान गिरने से मलबे में दबे नेपाली, एक की मौत
x

सोलन: सोलन के समीप जौणाजी में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अर्जुन बहादुर आयु 30 वर्ष पुत्र दमर बहादुर निवासी तुलसीपुर नेपाल के रूप में हुई है। घायल अशोक बहादुर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचाराधीन है।

यह घटना मंगलवार रात उस समय घटी जब दोनों मकान के अंदर सो रहे थे। मकान के गिरने पर साथ लगते लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन बहादुर ने दम तोड़ दिया। घायल अशोक बहादुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story