- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस में न ही कोई...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस में न ही कोई नेता और न ही कोई नीति : संबित पात्रा
Shantanu Roy
23 Oct 2022 9:30 AM GMT

x
बड़ी खबर
धर्मशाला। कांग्रेस पार्टी कार्य नहीं करती है केवल आलोचना ही करती है। कांग्रेस इस समय बिखरी हुई पार्टी है। कांग्रेस में न ही कोई नेता है और न ही कोई नीति है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल, तमिलनाडू और अन्य राज्यों की यात्रा कर रहे हैं, क्या राहुल गांधी के पास हिमाचल के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, क्या वे हिमाचल को अपना नहीं मानते हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली में मां-बेटा बेल पर हैं और हिमाचल में भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह मां-बेटे का नेतृत्व नहीं चल रहा है।
भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्षों की फौज खड़ी की थी परंतु इनमें कुछ कार्यकारी अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी के प्रशंसक निकले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव है। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने ओपीएस के मुद्दे पर कहा कि भाजपा का स्टैंड सिर्फ विकास पर है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की विभिन्न लाभकारी परियोजनाओं की सराहना की।
Next Story