हिमाचल प्रदेश

Narnaul: नगर परिषद सफाई कर्मचारी ने नारनौल में जान दी

Admindelhi1
11 Aug 2025 2:29 PM IST
Narnaul: नगर परिषद सफाई कर्मचारी ने नारनौल में जान दी
x

नारनौल: नारनौल में एक सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को नगर परिषद परिसर में बने एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिसकी पहचान गन्नौर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से नगरपरिषद के एक कमरे में रह रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार गन्नौर की एके बिल्डर ने नारनौल शहर में बरसाती पानी को निकालने का ठेका लिया हुआ है। जिसके तहत यहां पर गन्नौर से कर्मचारियों को भेजा हुआ है। इनमें एक ट्रैक्टर ड्राइवर तथा कुछ अन्य कर्मचारी यहां पर काम करते हैं। जिसके बाद कुछ नगर परिषद में रहते हैं तथा कुछ अन्य जगह पर। इनमें से गन्नौर का ट्रैक्टर ड्राइवर कृष्ण कुमार नप के एक कमरे में रहता था।

सोमवार को नगर परिषद के अन्य कर्मचारी आए तो उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा, मगर दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर कर्मचारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें दिखाई दिया कि एक कर्मचारी कृष्ण कुमार फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गन्नौर निवासी ठेकेदार गौरव गर्ग ने बताया कि उक्त कर्मचारी ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story