- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Narnaul: नारनौल में...
Narnaul: नारनौल में बच्ची ने झांसी की रानी की तरह निकाला रैली

नारनौल: नारनौल में गुरुवार रात को झांसी की रानी की पोशाक में घोड़ी पर बैठाकर लड़की का बनवारा निकाला गया। यह बनवारा मामा ने अपनी भांजी का निकाला है। मामा ही अपनी भांजी की शादी कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला पुरानी सराय में एस्ट्रोलॉजर पुनीत शास्त्री अपनी भांजी निशा की शादी कर रहे हैं। निशा की शादी 22 नवंबर को होनी है। बारात महेंद्रगढ़ के गांव खेड़की से आएगी। लड़की के नाना एवं जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत रघुनंदन शर्मा ने बताया कि निशा बचपन से उनके पास रहती है। जिसके कारण उन्होंने ही लड़की की शादी की जिम्मेवारी ली है। इसी खुशी में मामा की ओर बनवारा दिया गया।
बनवारे के समय लड़की को सफेद घोड़ी पर बैठाकर घुमाया गया। इस दौरान निशा ने झांसी की रानी की वेशभूषा धारण की। जिसके बाद ढोल बाजे की धुन पर बनवारा निकाला गया। निशा ने कहा कि घोड़ी पर बैठते हुए उन्हें बहुत गर्व हुआ है। मामा पुनीत शास्त्री ने बताया कि उन्होंने समाज को एक संदेश देने के लिए भांजी का बनवारा घोड़ी पर निकाला है। उन्होंने बताया कि आज हमें लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए तथा सबको समान दृष्टि से देखना चाहिए।





