हिमाचल प्रदेश

Narnail: मांगों को लेकर नारनौल में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Admindelhi1
18 Oct 2025 2:50 PM IST
Narnail: मांगों को लेकर नारनौल में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
x

नारनाैल: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर एक में कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। शाखा प्रधान रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और वेतन जल्द जारी करने की मांग की। यूनियन का आरोप है कि कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है, जबकि अन्य डिवीजनों में वेतन दिया जा चुका है।

कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले दस दिनों से इस विषय पर अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं, लेकिन हर बार केवल झूठे आश्वासन ही मिले। यूनियन का कहना है कि अधिकारियों की इस उदासीनता के कारण कर्मचारियों के सामने दीपावली पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। समय पर वेतन न मिलने से लगभग 600 कर्मचारियों ने इस वर्ष काली दीवाली मनाने का निर्णय लिया है।

शाखा प्रधान रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और वेतन जल्द जारी करने की मांग की।जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव ने कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की अब सीमा समाप्त हो चुकी है और जब तक वेतन नहीं मिलेगा, सभी कर्मचारी धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर यूनियन सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद, श्रीकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story