हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला नालागढ़, एक व्यक्ति जख्मी

Admindelhi1
10 Nov 2026 5:42 PM IST
दिनदहाड़े फायरिंग से दहला नालागढ़, एक व्यक्ति जख्मी
x
नालागढ़ में गोलीकांड से हड़कंप, एक व्यक्ति हुआ घायल

सोलन: सोलन जिले के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंगलवार को दिन दहाड़े नालागढ़ वार्ड-7 निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद असलम पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई । असलम को तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तुरन्त स्थानीय लोगों ने नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने जांच में पाया कि दो गोलियां उसके पेट और एक टांग में लगी हैं । प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है । उपचार कर रही चिकित्सक ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को पी जी आई रेफर किया गया है ।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने असलम के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है ।

Next Story