हिमाचल प्रदेश

8 हजार की रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

Gulabi Jagat
14 Feb 2023 4:09 PM GMT
8 हजार की रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार
x
चंबा, 14 फरवरी : स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की चंबा शाखा ने घूसखोरी के मामले में नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नायब तहसीलदार की तैनाती उप तहसील पुखरी में है।
जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार द्वारा पुखरी के ही रहने वाले भगत सिंह से इंतकाल की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। उप तहसील में तैनात नायब तहसीलदार द्वारा शिकायतकर्ता को बेवजह बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे थे। इसकी सूचना शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी। शिकायत की पड़ताल करने के बाद विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।
विजिलेंस ने रिश्वत लेने के बाद घर जा रहे नायब तहसीलदार को घूस की रकम सहित गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि विजिलेंस द्वारा घूसखोर नायब तहसीलदार की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है। स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने नायब तहसीलदार की रंगे हाथों गिरफ्तार की पुष्टि की है।
Next Story