हिमाचल प्रदेश

Nahan: तलाक केस के बाद महिला से मारपीट, आरोपी पर केस

Admindelhi1
15 March 2026 11:59 AM IST
Nahan: तलाक केस के बाद महिला से मारपीट, आरोपी पर केस
x

नाहन: पुलिस थाना नाहन में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री जे.एस. चौहान, निवासी मकान नंबर 941/5, मोहल्ला नया बाजार, नाहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना 11 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब शिकायतकर्ता नाहन स्थित फैमिली कोर्ट नंबर-2 में अपने तलाक के मामले की सुनवाई के बाद बाहर निकल रही थीं।

शिकायत के मुताबिक कोर्ट परिसर के समीप ही राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोका और उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई पर भी उतारू हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने माधवी चौहान को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया और सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल चुग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जांच जारी है।

Next Story