- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: नाहन में मौसम...

x
नाहन: मई के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती है, वहीं आज शाम सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब साढ़े पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बीच-बीच में हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे मौसम और ठंडा हो गया।
अचानक हुई इस बारिश का असर शहर के सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा। कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़कों व गलियों में पानी बहने लगा। हालात ऐसे लग रहे थे मानो बरसात का मौसम आ गया हो। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
फिलहाल इस बारिश से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है।
Tagsनाहनमौसमयू-टर्नबारिशओलेगिरेNahanweatherU-turnrainhailfallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





