- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: नाहन एनएसएस...
Nahan: नाहन एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों की भागीदारी

नाहन: डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों 1 और 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का शुभारंभ आज महाविद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला द्वारा किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से युवाओं का बहुआयामी विकास संभव है और एनएसएस जैसे मंच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान गोद लिए गए गांव में दैनिक श्रमदान, स्वच्छता अभियान तथा विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष शिविर की थीम युवा: डिजिटल साक्षरता के लिए एवं युवा: माय भारत के लिए रखी गई है, जिसके माध्यम से स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता एवं डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा।





