- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: नशीले पदार्थ के...
हिमाचल प्रदेश
Nahan: नशीले पदार्थ के साथ दो महिलाओं की गिरफ्तारी
Admindelhi1
13 Nov 2025 11:58 AM IST

x
नाहन: सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पोंटा क्षेत्र की दो महिलाएं शहीदा बेगम पत्नी युसूफ गांव भगवानपुर तहसील पोंटा साहिब और उसकी बेटी हसीन फातिमा पत्नी अली जान निवासी फैजपुर तहसील छछरौली जिला यमुना नगर हरियाणा, दोनों बड़े समय से भगवानपुर में चिट्टा/चरस बेचने का धंधा करती हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए तलाशी ली जिसपर दोनों महिलाओं के कब्जे से 14 . 19 ग्राम चिट्टा /चरस तथा 8500 नकद राशि प्राप्त हुई।
दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना माजरा में एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि पुलिस की नशे के खिलाफ मुहीम आगे भी जारी रहेगी।
Tagsनाहननशीलेपदार्थदो महिलाओंगिरफ्तारीNahandrugstwo womenarrestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





